State

फतेहाबाद में विधवा को शादी का झांसा दे कर यौन शोषण

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया है। आरोपी महिला के घर इनवर्टर की तार ठीक करने गया था, लेकिन बाद में जान-पहचान होने पर उसने शादी का झांसा और होटलों में ले जाकर उससे संबंध बनाता रहा। इसके बाद महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376(2)(N), 384, 389 के तहत मामला दर्ज किया है। जिले के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति का कई साल पहले देहांत हो गया था। दिसंबर 2022 में दूसरे गांव का रहने वाला व बिजली व प्लंबर का काम करने वाला एक शख्स उनके घर इनवर्टर की तारें ठीक करने के लिए आया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला के अनुसार, इसी सिलसिले में उससे बात होती रही और जान पहचान होने पर शख्स ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। उसने शादी करने का झांसा देना शुरू कर दिया। इस बीच एक दिन व्यक्ति ने उसे फतेहाबाद के एक होटल में बुलाया और बहला फुसला कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान भी उसने शादी करने की बात कही।

महिला के अनुसार, इसके बाद जब-जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी सरकारी नौकरी लगने तक इंतजार करने की बात कहता रहा। वह उसके साथ संबंध भी बनाता रहा। महिला ने बताया कि 24 मई को फिर उसे होटल में बुलाया और संबंध बनाए तथा अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगे।

महिला ने बताया कि जब उसने धमकी देकर पैसे मांगे तो वह हैरान रह गई। उसने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button