CrimeSonipat

सोनीपत में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी ; बेसूध-लहूलुहान हालत में खेत में पड़ी मिली ; पाक्सो एक्ट में केस दर्ज

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। वह गांव के बाहर खेत में बेसूध हालत में पड़ी मिली। उसके कपड़े खून से सने थे। बच्ची से रेप करने के बाद उसे फेंका गया था। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मुरथल थाना पुलिस ने 6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।

जानकारी अनुसार मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में यूपी का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। करी डेढ़ साल पहले वह यहां आया था। उसकी 6 साल की बेटी दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह संदिग्ध हालत में गायब हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस काे भी इसकी सूचना दी गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

करीब 12 घंटे बाद एक बच्ची को ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों में लहूलुहान हालत में पड़े देखा। वह बेसुध थी और उसके शरीर में किसी प्रकार की कोई हरकत नहीं थी। बच्ची के परिजन भी वहां पहुंचे और अपनी बेटी को पहचाना। उसे तुरंत ही नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है।

बच्ची दर्द व ज्यादती को सहन नहीं कर पाई और बेसुध हो गई। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची को होश आ गया, लेकिन वह अभी डरी व सहमी हुई है। वह परिजनों को इशारों में बता रही है कि कौन उसे ले गया था।

बच्ची से दरिंदगी की सूचना के बाद थाना मुरथल एसएचओ जसपाल सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिस जगह पर बच्ची पड़ी मिली थी, वहां और आसपास का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से वारदात को लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस को कुछ अहम सुराग यहां से मिले हैं। एसएचओ का कहना है कि जल्द ही पुलिस के हाथ दरिंदे की गर्दन पर होंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button