CrimeSonipat

महिला 6 ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम मे ट्राई करने के बहाने कीमती कपड़े चुरा रही थी ; पॉश एरिया में रहती है महिला, हरकत CCTV में कैद हुई , पकड़ कर पुलिस को सौंपा

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में दुकानदारों ने चोरी के आरोप में एक ऐसी महिला को पकड़ा है, जो कि पॉश एरिया में रहती है और ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम मे ट्राई करने के बहाने कीमती कपड़े चुरा रही थी। महिला की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। शोरूम में मैनेजर ने उसे थाना सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने धारा 380/411 IPC के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में सुभाष चौक पर वुडलेंड शोरूम के मैनेजर नाथुपुर निवासी जसबीर ने बताया कि 9 अगस्त को शाम को 2 महिलाएं शोरूम पर खरीदारी करने के लिए आयी थी। इनमे से एक लड़की ने यहां काम करने वाले लड़के से 4 गारमेंट पीस ट्राई करने के लिए मांगे। इनको लेकर वह ट्राई रूम मे चली गई। ट्राई करने के बाद उसने 3 पीस वापिस कर दिए, जब चौथे पीस बारे स्टाफ ने पूछा तो वह घबरा गई। माफी मांगते हुए अपने बैग से वह पीस निकाल कर दे दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसी समय W शोरूम, सभ्यता और स्पोर्ट किंग आदि शोरूम से उनके पास फोन आया कि एक मोटी टाइप की औरत उनके शोरूम से कपड़े चोरी करके ले गई है। अगर दिखाई दे तो हमे बताना। जसबीर ने बताया कि इसके बाद उसे महिला को उन्होंने बातों मे लगाकर वही रोक लिया। साथ ही अन्य शोरूम के मैनेजर को बुला लिया। उनके द्वारा चैक किया गया तो उनके शोरूम से चोरी किया हुआ सामान महिला के पास से मिला।

मैनेजर ने इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस को मामले की जानकारी दी और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान सेक्टर 15 निवासी सीमा के तौर पर हुई है। उसकी साथ वाली महिला भीड़ का फायदा उठाकर मौके से चली गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोप है कि महिला ने ब्रांडेड कपड़ों के 6 शोरूम में चोरी की है।

थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों ने एक महिला को पुलिस काे सौंपा है। उस दुकानों से 5 हजार रुपए का सामान चुराने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ में उसके साथ रही महिला का पता लगाया जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button