HaryanaPolitics

गोपाल कांडा के घर और कार्यालय पर ED का छापा

हरियाणा के सिरसा से विधायक गोपाल कांडा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गोपाल कांडा के गुरुग्राम और सिरसा के ठिकानों के साथ एमडीएलआर एयरलाइंस कार्यालय पर भी छापेेमारी की। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 6 बजे ED की टीमें कांडा के गुरुग्राम स्थित आवास और एयरलाइंस के दफ्तर पहुंचीं। एक सूत्र ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
ED ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता हैं और विधायक के रूप में सिरसा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भी बीजेपी से जुड़े हैं। कुछ दिन पहले ही गोपाल कांडा को एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में बरी कर दिया गया था।
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button