CrimeSonipat

सोनीपत में बदमाशों ने दिल्ली पुलिस का स्टाफ बताकर 2 युवकों का किया अपहरण ; कई घंटे तक गाड़ी में घुमाते रहे, मारपीट कर दोनों के मोबाइल फोन व 20 हजार रुपए छीन कर हुऐ फरार

सोनीपत :- सोनीपत में कुछ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस का स्टाफ बताकर 2 युवकों का अपहरण कर लिया। दोनों को कई घंटे तक वे गाड़ियों में घुमाते रहे। दोनों से मारपीट कर कहा गया कि तुम दोनों गलत काम करते हो और उनके पास काफी रुपए हैं। बाद में अपहरणकर्ता दोनों के मोबाइल फोन व 20 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। दोनों को दिल्ली के पास पीतमपुरा में छोड़ा गया। पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना बहालगढ़ में दी शिकायत में दिल्ली के शकुरपुर निवासी हिमांशु ने बताया कि वह अपने दोस्त मनीष शर्मा के साथ अपनी वरना कार में सवार होकर बहालगढ़ स्थित ओमेक्स सिटी में अपने दोस्त अभिषेक से मिलने के लिए आया था। दोनों ने अपनी गाड़ी दोस्त के घर के अंदर खड़ी कर दी। इससे पहले कि वे अंदर जाते मकान के जीने से दो युवक उतरकर नीचे आए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हिंमाशु ने बताया कि दोनों ने उनको जबरन दूसरी गाड़ी में बैठा लिया। इनके साथ चार-पांच अन्य साथियों ने उनकी वरना गाड़ी निकाली। इन युवकों ने खुद काे दिल्ली पुलिस स्टाफ बताया। हिमांशु ने बताया कि वह हमें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर मारपीट करने लगे। गाड़ी को इधर उधर घुमाते रहे।

हिमांशु ने बताया कि उनको उठने वाले युवक आपस में एक दूसरे का नाम ले रहे थे। इससे उनको पता चला कि इनके नाम विक्रम, हरीश, आकाश, गगन, विकास व गोविंद हैं। दोनों से कहा कि तुम गलत काम करते हो और तुम्हारे पास काफी पैसे हैं। इन युवकों ने मारपीट करके दोनों दोस्तों से 2 मोबाइल और 20 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद दोनों को दिल्ली के पीतमपुरा में छोड़कर फरार हो गए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button