CrimeSonipat

गन्नौर में बदमाशों ने हफ्ता न देने पर दुकानदार से करी मारपीट ; तेरा भी वही हाल करेंगे, जो नूंह मेवात में किया, 4 पर FIR दर्ज

गन्नौर :- गन्नौर में बदमाशों ने हफ्ता न देने पर एक सब्जी के दुकानदार के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस दौरान दुकान से 5000 रुपए भी गायब हो गए। आरोप है कि हमलावरों में से एक ने उसे धमकी दी कि हफ्ता नहीं दिया तो तेरा भी वही हाल करेंगे, जो हमने नूंह मेवात में किया है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गन्नौर में कोट मोहल्ला निवासी विजय ने बताया कि उसकी लाजू दी हट्‌टी के पास सब्जी की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान वहां रोहित व नाजिम अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। रोहित के हाथ में डंडा था, नाजिम के हाथ में छोटी तलवार थी। उनके 2 अन्य साथी भी हाथ में लकड़ी के बिडे लिए हुए थे

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दुकानदार विजय का आरोप है कि आते ही इन सब ने उससे कहा कि हम यहां के बदमाश हैं और तू हमें हफ्ता नहीं देता। इतना कहते ही नाजिम ने कहा कि अगर हमें हफ्ता नहीं दिया तो जो हाल हमने नूंह मेवात में किया है, वही हाल तेरा करेंगे। दुकानदार विजय का कहना है कि उसने उनकी बातों का विरोध किया तो रोहित ने उसके सिर में डंडा मारा। अन्य आरोपियों ने भी तलवार व डंडों से उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान सब्जी लेने आए युवा कार्तिक ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दुकानदार का सिर फट गया और शरीर पर अन्य जगहों पर भी चोटें आयी। बाद में परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। गन्नौर पुलिस ने रोहित, नाजिम व दो अन्य युवकों के खिलाफ धारा 323, 506, 385, 379, 34 IPC के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button