Haryana

बदमाशों ने युवक को मामूली बहस पर गोली मारी ; चरखी दादरी में थार गाड़ी को मौके पर छोड़ भागे, 2 के हाथ में पिस्तौल और एक के हाथ में थी बंदूक

हरियाणा के चरखी दादरी में बाढ़ड़ा क्षेत्र के गांव कलियाणा में बीती रात को बदमाशों ने एक युवक को मामूली बहस के बाद गोली मार दी। ग्रामीणों के आने के भय से बदमाश अपनी थार गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। गोली लगने से घायल युवक को रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए लाया गया है। पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गाड़ी नंबर के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

गाड़ी में थे हथियारबंद युवक

जानकारी के अनुसार ​​​​​​गांव कलियाणा के रहने वाले नफे सिंह ने थाना ​झोझू में दी शिकायत में बताया कि सतीश और उसके 3 साथी बीती रात को पीर बाबा के रास्ते से घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान वहां पर एक थार गाड़ी आई। इसमें तीन युवक बैठे थे। तीनों में से 2 के हाथ में पिस्तौल थी और एक ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी।

सवाल के जवाब में फायरिंग

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थार चला रहे युवक के साथ सतीश व उनके दोस्तों की कहासुनी हो गई। युवकों ने गाड़ी से उतर कर उसे धमकाया कि गोली मार देंगे। सतीश ने इस पर कहा कि ऐसे कैसे गोली मार देंगे। इतना सुनते ही युवकों ने सतीश पर फायरिंग कर दी। पूरा इलाका गोलियों से दहल गया। सतीश गोली लगने के बाद नीचे गिर गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो युवक थार गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गए। गाड़ी पर गुरुग्राम की नंबर प्लेट है।

घायल की हालत गंभीर, PGI रेफर

गोली लगने से घायल सतीश को परिजनों ने रात को ही दादरी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। झोझू पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट आदि कई धाराओं में केस दर्ज किया है। थार गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button