Breaking NewsChandigarhHaryanaPoliticsगुरुग्रामनगर निगम चुनावनगर परिषदबीजेपी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धारूहेड़ा नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर जनसभा को किया संबोधित

धारूहेड़ा में दिखा जनसमर्थन का जोश, मुख्यमंत्री ने कमल के पक्ष में मतदान का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा—हरियाणा सरकार के 21 नए संकल्पों से नगर निकायों की बदलेगी तस्वीर

चंडीगढ़ 2 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में भव्य रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा के समर्थन में जनता से आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान क्षेत्रवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया तथा लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, चुनाव प्रभारी एवं हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव भी उनके साथ रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा—हरियाणा सरकार के 21 नए संकल्पों से नगर निकायों की बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री ने रोड शो के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के समग्र विकास के लिए सरकार ने 21 नए संकल्प लिए हैं, जिनके माध्यम से क्षेत्र की तस्वीर बदली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे चुनाव परिणाम आने तक सक्रिय रहें, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और हर वोट को कमल के पक्ष में सुनिश्चित करें।

धारूहेड़ा में दिखा जनसमर्थन का जोश, मुख्यमंत्री ने कमल के पक्ष में मतदान का किया आह्वान

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

धारूहेड़ा की जनता, मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस उत्साह और जोश के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया है, वह चुनाव तक लगातार बढ़ता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि मतदान दिवस तक ऊर्जा के साथ कायम रहे और हर मतदाता कमल के निशान पर वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय जांगड़ा को भारी बहुमत से विजयी बनाकर भेजें। हरियाणा सरकार धारूहेड़ा के समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से कार्य करेगी और क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा।

सरकार के संकल्पों और योजनाओं का उल्लेख और महिलाओं को सशक्त करने पर जोर

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद लिए गए 217 संकल्पों में से 63 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर तेज़ी से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में महिलाओं को 1000 रूपए देने का वादा किया था, लेकिन उन सरकारों का कार्यकाल पूरा होने को है और महिलाएं आज तक उस लाभ से वंचित हैं। इसके विपरीत, हरियाणा सरकार ने जो कहा, उसे पूरा करके दिखाया है। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को 2100 रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में पहुंचाई है और अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर 1,80,000 रुपए तक आय वाली महिलाओं को भी शामिल किया है। इसके साथ ही, रसोई के खर्च को कम करने के लिए 500 रूपए का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल भी की गई है, जिससे महिलाओं को वास्तविक लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

जनसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने भी उपस्थित लोगों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की रेवाड़ी जिला अध्यक्ष वन्दना पोपली, चुनाव सह प्रभारी कमल यादव, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button