State

कुरुक्षेत्र के कृषि विभाग की महिला कर्मचारी का यौन शोषण ; लंच टाइम में कमरे में घुस आया ड्राइवर , छेड़छाड़ के साथ किस (KISS) करने का प्रयास

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के कृषि विभाग में कार्यरत एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला उजागर हुआ है। घटना 1 अगस्त की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभाग के ही एक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने विभाग के अधिकारियों पर भी मामले में आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है।

लंच टाइम में की छेड़छाड़

विभाग में कार्यरत महिला ने बताया कि 1 अगस्त दिन मंगलवार को वह अपने रूम में काम कर रही थी। लंच टाइम होने के कारण अन्य कर्मी खाना खाने गए थे। इसी दौरान करीब सवा 1 बजे विभाग ड्राइवर की पोस्ट पर कार्यरत सतीश वासी रतगल कमरे में घुस आया। उसने आते ही इसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने जबरदस्ती उसे किस (KISS) का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

समझौते का बनाया जा रहा दबाव

महिला ने आरोप लगाया कि मामले के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था, मगर अधिकारी आरोपी का पक्ष लेकर उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शहर थानेसर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-7 की प्रभारी रमनदीप कौर मामले की छानबीन कर रही हैं। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button