गोहाना :- राजकीय स्कूल गढ़ी उजाले खां के विद्यार्थियों ने बुधवार को गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों का प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया। जागरूकता रैली स्कूल प्राचार्य सुशील बंसल के नेतृत्व में निकाली गई। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग दैनिक जीवन में लगातार बढ़ रहा है। इससे प्लास्टिक कचरा भी बढ़ रहा है। प्लास्टिक कचरे को किसी भी प्रकार से नष्ट नहीं किया जा सकता है। जमीन में वर्षों तक दबा रहने के बाद भी यह गलता नहीं है। वहीं जलाने से प्लास्टिक से बहुत जहरीला धुंआ निकलता है। इससे पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है।
Related Articles
Check Also
Close



