Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी

भाजपा की बूटाना मंडल की बैठक हुई सम्पन्न

बरोदा हलका के प्रभारी विधायक रणधीर पनिहार ने बिचपड़ी गांव में बूटाना मंडल की बैठक में बी.एल.ए. 2 और बूथ अध्यक्षों को बतौर मुख्य अतिथि किया संबोधित

गोहाना, 13 जून । शनिवार को बरोदा हलका के प्रभारी एवं नलवा से भाजपा के विधायक रणधीर पनिहार ने बिचपड़ी गांव में बूटाना मंडल की बैठक में बी.एल.ए. 2 और बूथ अध्यक्षों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। मार्गदर्शन बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी एवं बी.एल.ए.1 प्रदीप सांगवान का रहा। विधायक रणधीर पनिहार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 15 जून से एस.आई.आर.के तहत उन सभी 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवकों की वोट जरूर बनवाएं। प्रदीप सांगवान ने 21 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता के गोहाना में प्रस्तावित अभिनंदन समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का आयोजन रोहित पन्नू ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस मौके पर बूटाना मंडल अध्यक्ष राजेश भावड़, एडवोकेट ओमबीर वत्स, जिला गोहाना मीडिया प्रभारी डॉ.राममेहर राठी, सुरेंद्र पुनिया, मनोज चेयरमैन, जस्सा सरपंच, रोहित पन्नू, सुनील कुमार, संदीप सिंह, भीम सरपंच, सरपंच रामनिवास, सोनू मलिक, सत्यवान, मंजीत, राजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button