स्कूटी चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार,चोरीशुदा स्कूटी बरामद, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

गोहाना, 16 मई। जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने स्कूटी चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन पुत्र सज्जन निवासी गांव बरोदा जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 14 मई 2026 को विक्रम पुत्र दिवानचन्द्र निवासी गोहाना, सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि मैंने घर का सामान लेने के लिए देवीलाल स्टेडियम, गोहाना के सामने बलदेव साईकिल स्टैण्ड के सामने स्कूटी को खड़ी की थी। जब मैं सामान खरीदकर वापिस आया तो स्कूटी वहां नहीं मिली। कोई नाम पता ना मालुम व्यक्ति मेरी स्कूटी चोरी करके ले गया। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही धीरज ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी प्रवीन पुत्र सज्जन निवासी गांव बरोदा जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा स्कूटी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायलय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।



