नाबालिग लड़की को अगवा करके दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

गोहाना, 16 मई। जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा करके दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहित पुत्र बालकिशन निवासी गांव रुड़की जिला रोहतक का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 14 मई 2026 को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर गोहाना मे शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी नाबालिग लड़की को अगवा करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता व किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त महिला उप निरीक्षक मंजू ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर न्यायालय के आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। जो कथन के आधार पर पोक्सो अधिनियम की धाराएँ इजाद की गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी मोहित पुत्र बालकिशन निवासी गांव रुड़की जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।



