Breaking NewsCrimeGohana

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के  आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेश कर एक को भेजा जेल 

 

गोहाना, 16 मई – जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमरजीत उर्फ़ तोता पुत्र गजे सिंह निवासी गांव पुट्ठी जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 14 मई 2026 को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना सदर गोहाना मे शिकायत दी थी कि अमरजीत उर्फ़ तोता पुत्र गजे सिंह निवासी गांव पुट्ठी जिला सोनीपत ने मेरी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता व पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त महिला उप निरीक्षक रितु ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त आरोपी अमरजीत उर्फ़ तोता पुत्र गजे सिंह निवासी गांव पुट्ठी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button