AdministrationBreaking NewsGohana

योग्य एवं दक्ष आवेदनकर्ताओं को ही जारी होगा ड्राईविंग लाइसेंस: एसडीएम डॉ0 अनमोल

दलालों एवं बिचौलियों से दूर रहने की दी हिदायत

 

गोहाना, (अनिल जिंदल) 2 अप्रैल। नियमों को पूरा करने वालों को ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मान्यता मिले यह सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम डाॅ. अनमोल ने वीरवार को खुद आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया। एसडीएम डॉ0 अनमोल ने उपमंडलीय परिसर में आवेदकों की योग्यता को जांचा। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से वाहन चलवाकर देखने के साथ ही सुरक्षा नियमों, संकेत के बारे में पूछा। टेस्ट में सफल आवेदकों को ही ड्राईविंग लाइसेंस जारी करने की आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम डॉ0 अनमोल ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पूर्व ड्राइविंग ट्रेनिंग क्लास में ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपना पंजीकरण करवाकर ट्रेनिंग लें। उसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने के बाद ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया दिया जाएगा। एसडीएम डॉ0 अनमोल ने आवेदकों को दलालों एवं बिचौलियों से दूर रहने की दी हिदायत दी। ड्राईविंग लाइसेंस लेने से पहले सड़क सुरक्षा संकेत व नियमों का ज्ञान जरूरी है। बिना जागरूकता के दुर्घटना होती है। जिससे वाहन चालक पर खुद के साथ अन्य की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी होती है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button