AdministrationBreaking NewsGohana

एसडीएम डॉ0 अनमोल ने उपमंडलीय परिसर कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

गोहाना, (अनिल जिंदल) 2 अप्रैल। एसडीएम डॉ0 अनमोल ने वीरवार को उपमंडलीय परिसर गोहाना में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर आमजन को दी जा रही सेवाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, रजिस्ट्री शाखा, प्रमाण पत्र काउंटर सहित अन्य संबंधित काउंटरों का निरीक्षण करते हुए लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाई जाएं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम डॉ0 अनमोल ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल और शिकायत निवारण व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे। प्रशासन की प्राथमिकता है कि आमजन को सरल, पारदर्शी और प्रभावी, समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा नागरिकों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की हिदायत दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button