Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी

बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस व बाबा साहब जयंती समारोह: डॉ अरविंद शर्मा

गोहाना विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

: मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत, सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

गोहाना, 2 अप्रैल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी बदौलत प्रदेश में लगातार तीसरी बार और गोहाना में पहली बार कमल का फूल खिला है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर हर जन, हर घर तक पार्टी को मजबूत करना है, इसलिए निरन्तर सक्रियता को बरकरार रखना है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वीरवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा पानीपत रोड स्थित दीपांशी गार्डन में गोहाना विधानसभा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल, गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, दिनेश व्यास सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बैठक में मुख्य रूप से सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए और आमजन के बीच पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही इन गतिविधियों को सरल एप्लीकेशन पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त 5 से 12 अप्रैल तक “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में जाकर जनसंपर्क करेंगे तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। कैबिनेट डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि 13 अप्रैल तक गांवों और वार्डों में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं एवं मंदिरों की सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा शाम के समय दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें सरल ऐप पर अपडेट करना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के अंत में सहकारिता मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, महेंद्र चिड़ाना, डॉ रमेश कश्यप, राजू पटवा, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button