AgricultureBreaking NewsGohana

दुरुस्त व्यवस्थाओं के बीच होगी खरीद, बारदाने की नहीं होगी कमी : डॉ अरविंद शर्मा

 

गोहाना, 2 अप्रैल। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करते हुए गेंहू खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेंहू खरीद को लेकर आढ़तियों, किसानों से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें फसल बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वीरवार बाद दोपहर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा अपने सामाजिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच अनाज मंडी पहुंचे। मार्किट कमेटी प्रधान कृष्ण सैनी, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान श्याम लाल वशिष्ठ व मंडी अधिकारियों के साथ उन्होंने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। किसानों व आढ़तियों से चर्चा उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने डीसी सोनीपत नेहा सिंह से फोन पर बात करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मंडी में गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न आए, उन्हें अटल किसान कैंटीन में गुणवत्ता से भरलूर खाना उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेंहू की खरीद के साथ-साथ इसके पाबंद अवधि में उठान के लिए भी उचित तैयारी की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि बारदाने की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि गोहाना मंडी में सरसों की खरीद सरकारी दर से अधिक पर हो रही है, जिससे किसान भाइयों में खुशी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button