Breaking NewsGohanaReligion

गोहाना मे विद्यासागर सभागार एवं त्यागी भवन का हुआ शिलान्यास

 

गोहाना, 14 फरवरी। आज 14 फरवरी शनिवार को श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन समिति के तत्वावधान में श्री 1008 भगवान मुनि सुव्रतनाथ के मोक्ष कल्याण दिवस पर आचार्य विद्यासागर सभागार एवं त्यागी भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। ये निकाय पुरानी अनाज मंडी में स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के निकट निर्मित होंगे।

मुख्य अतिथि सोनीपत नगर निगम के पूर्व मेयर राजीव जैन, प्रदेश के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के प्रतिनिधि उनके निजी सहायक सुनील शर्मा, विपिन गोयल और कुलदीप कौशिक रहे। अध्यक्षता श्री दिगंबर जैन समाज के इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू ने की जब कि संयोजन उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन उर्फ भालू और सचिव पंकज जैन ने साथ सुधीर जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, संजय जैन और संदीप जैन ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बता दें कि इस सभागार के लिए केबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने 21 लाख रुपये दिए है, वही जैन वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय के लिए भी 11 लाख रुपये का चैक मौके पर ही उनके सहायक ने संस्था को सौंपा ।

प्रतिष्ठाचार्य हस्तिनापुर के पं. नरेश जैन कंसल रहे। पावन सानिध्य मुनि 108 श्री निश्चिन्त सागर जी महाराज का रहा। शिलान्यास संजय जैन पुन ओम प्रकाश जैन ने किया। सौधर्म इंद्र तरुण जैन और उनकी पत्नी नेहा जैन बने। सानंत इंद्र सचिन जैन और उनकी पत्नी भावना जैन बने। कुबेर इंद्र अनिल जैन और उनकी पत्नी अंजलि जैन, इशान जैन प्रमोद जैन और उनकी पत्नी पिंकी जैन बने। यज्ञनायक सुमेर जैन और महेंद्र इंद्र सुनील जैन रहे।

कार्यक्रम में सीमा जैन, सुनीता जैन, इंदु जैन, रेणु जैन, कुसुम जैन, आशा जैन, उषा जैन, निशला जैन, संतोष जैन, मंजू जैन, कोमल जैन, सुमन जैन, रजनी जैन, प्रवीण जैन, रविंद्र जैन, योगेश जैन, अशोक जैन, अतुल जैन, संदीप जैन, सौरभ जैन, प्रवेश जैन, रचित जैन, सचिन जैन, रामधारी जिंदल, रामधन भारतीय, वेद प्रकाश जैन, के. एल. दुरेजा आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button