नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने ओम पब्लिक स्कूल गोहाना में आयोजित Extravanganza 3.0 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत


गोहाना, 14 फरवरी : आज नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी विरमानी जी ने ओम पब्लिक स्कूल गोहाना में आयोजित *Extravanganza 3.0* कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रबंध निर्देशक निर्मला लाठर ने की और कार्यक्रम का सयोंजन स्कूल के प्रिंसिपल मंजीत खासा ने किया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रचनात्मक प्रस्तुतियों, विज्ञान एवं कला मॉडल्स तथा विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया गया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया गया, जिसकी चेयरपर्सन महोदया ने सराहना की।
कार्यक्रम में नगर परिषद गोहाना की वाइस चेयरमैन श्रीमती राजबाला मलिक भी उपस्थित रहीं। चेयरपर्सन ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाते हैं।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु बधाई प्रेषित की।



