पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी चिड़ाना में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

गोहाना, 14 फरवरी : आज शहीद भगत सिंह ब्रिगेड में लाइब्रेरी चिड़ाना में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी चिड़ाना के अध्यक्ष अनिल लठवाल ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर संस्थापक मास्टर राजेश लठवाल तथा लाइब्रेरी के संरक्षक एवं ग्राम सरपंच संदीप लठवाल पहुंचे। उन्होंने पुलवामा में आज के दिन शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह पड़ोसी देश की कायराना हरकत थी जिसका हमारी भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लाइब्रेरी महासचिव मास्टर कृष्ण सरोहा, सह-सचिव मास्टर रवि बामनिया, खजांची चांद प्रजापत, कार्यकारिणी सदस्य हेडमास्टर साहब सिंह लौहरा, पोस्टमास्टर मनजीत देवी, आंगनवाड़ी वर्कर राजबाला देवी, आशा वर्कर बिमला देवी, लाइब्रेरियन प्रीति सरोहा, रविन्द्र मेहरा इत्यादि उपस्थित रहे।



