मोटरसाईकिल चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

गोहाना, 11 फरवरी जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु पुत्र सतबीर निवासी गांव माहरा तह0 गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 07 फरवरी 2026 को पवन पुत्र जसवन्त निवासी गाँव बड़ौता जिला सोनीपत ने थाना सदर गोहाना मे शिकायत दी कि दिनांक 06.02.2026 को समय करीब 9:00 PM पर मैने अपनी मोटरसाईकिल को अपने घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ा किया था लेकिन जब मैंने आज सुबह समय करीब 6:00am पर उठकर देखा तो मेरी बाइक वहां नहीं मिली जो किसी नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने मेरी बाइक को चोरी कर लिया है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।
थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त मुख्य सिपाही तरुण ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी की खोजबीन करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी हिमांशु पुत्र सतबीर निवासी गांव माहरा तह0 गोहाना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।


