गोहाना :- शहर में पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित मुगलपुरा से बुधवार को खाटू श्याम व सालासर धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना हुई। इस बस को महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज ने खाटू श्याम का झंडा दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की। समाजसेवी गोलू कपूर ने बताया कि श्रद्धालुओं की यह 10वीं निशुल्क रवाना की गई है, जो गुरुवार रात को वापस आएगी। उनके अनुसार यह बस हर महीने खाटू-श्याम व सालासर धाम जाती है। इस मौके पर राजीव बजाज, गौरव भटला, रमन भाटिया, अशोक कपूर, सुनीता, हरीश बजाज, सुरेंद्र, राजू वधवा, कश्मीरी लाल कपूर, सुधीर बजाज आदि मौजूद रहे।
Related Articles
BS-IV एवं उससे उच्च श्रेणी के वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा में स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग
1 week ago
स्व. सत्या देवी विरमानी की पावन स्मृति में महादेव रिसॉर्ट मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, संत-महात्माओं व गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
July 8, 2026
Check Also
Close

