NCRPolitics

हरियाणा कांग्रेस के MLA का राम रहीम की पैरोल पर ब्यान ; झज्जर में कुलदीप वत्स बोले-राम रहीम पिंजरे का तोता ; इनके मामले में सब कुछ काला

हरियाणा के झज्जर में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मणिपुर की घटना को देश को बदनाम करने वाली और दिल को झकझोर करने वाली बताया। राम रहीम को पैरोल देने पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत प्रभाव से बदला जाए और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। 4 महीने से मणिपुर जल रहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। लेकिन मणिपुर पर एक भी शब्द नहीं बोला है। इससे इनकी नीति और नीयत का पता चलता है।

वहीं कांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टियों के नेता ही लगाते हैं भाजपा पर आरोप, के बयान पर वत्स ने कहा कि अरविंद शर्मा पहले यह बताएं कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर क्या कांग्रेस पार्टी के हैं, जो रोहतक में सरेआम मनीष ग्रोवर और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके। जेजेपी के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि जेजेपी पार्टी के हाथ पल्ले कुछ नहीं है। दुष्यंत चौटाला खुद तो जीत कर दिखाएं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल पर भी कांग्रेस विधायक कहा जब भाजपा को जरूरत होती है या कहीं पर चुनाव होते हैं तो पिंजरे के तोते की तरह डेरा प्रमुख राम रहीम को बाहर ले आते हैं फिर अंदर छोड़ आते हैं। उन्होंने कहा कि दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। इनकी नीति और नीयत में फर्क है।

कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने बारिश से खेतों में बनी जलभराव की स्थिति को लेकर भाजपा पर साधा निशाना और कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,कृषि मंत्री जेपी दलाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ झूठ बोलते हैं कि हम किसानों को मुआवजा दे रहे हैं। उनके बादली विधानसभा क्षेत्र का ढाकला गांव है, जो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का भी गांव है, उसमें 4 साल से किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button