State

सोनीपत में रात को जमीन की रजिस्ट्रियां हो रही है

गन्नौर में बिना एन ओ सी के हो रही है रजिस्ट्रियां

सोनीपत तहसील में 28 फरवरी की रात 10:54 बजे रजिस्ट्री की गई। जबकि तत्काल का टोकन दिन में ही लिया गया था। वहीं गन्नौर तहसील में की गई 77 रजिस्ट्रियों में 63 रजिस्ट्रिया में गड़बड़ी मिली है। इनमें ज्यादातर बिना एनओसी के की गई। इस तरह के मामले संज्ञान में आने के बाद अब राजस्व विभाग के वित्तायुक्त ने पत्र लिखकर सोनीपत व गन्नौर मामले में डीसी से जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। सोनीपत तहसील में 28 फरवरी की रात को तहसील कार्यालय खुलवाकर रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बताया गया है कि दो कंपनी के बीच 7 एकड़ जमीन बेचने की डील हुई थी। इसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए 28 फरवरी को दिन में तत्काल का टोकन लिया गया, लेकिन तहसील स्टाफ द्वारा शाम तक रजिस्ट्री नहीं की गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि रजिस्ट्री करने की एवज में सौदेबाजी के प्रयास हुए।

इसको लेकर सिफारिशों के बावजूद समय रहते रजिस्ट्रियां नहीं हुई, लेकिन बाद में रात 10:54 बजे तहसील कार्यालय को दोबारा खोलकर संबंधित कर्मी पहुंचे और ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्री की गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button