गोहाना :- राजकीय कन्या स्कूल में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाया। इसमें डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने 167 छात्राओं की स्वास्थ्य की जांच की। जांच में 71 छात्राएं एनीमिया से पीड़ित मिली। शिविर में 27 छात्राओं की आंखों की भी जांच की। जांच के दौरान पांच छात्राओं की नजरें कमजोर मिली। इसके अतिरिक्त दस छात्राओं को खांसी और जुकाम की समस्या थी। स्वास्थ्य जांच के बाद छात्राओं को दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य सुरेश नरवाल, डॉ. अपराजिता, एएनएम आशा कुमारी, सचिन मौजूद रहे।
Related Articles
मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ चरस (वाणिज्य मात्रा) सहित किया गिरफ्तार,
2 days ago
जिला रजिस्ट्रार ने श्री कृष्ण आदर्श गौशाला, गोहाना के 25 सदस्यों की सदस्यता को अवैध ठहराते हुए सदस्यता को किया रद्द
2 days ago

