State

साँड ने मोटर साईकल सवार दो युवकों को पटका

एक 18 वर्षीय युवक की मौत

हरियाणा के पानीपत में सांड ने बाइक सवार 2 दोस्तों को पटक दिया। राहगीरों ने दोनों को सांड की चंगुल से बड़ी मुश्किल से बचाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 18 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त की गंभीर हालत को देखते हुए उसका इलाज किया जा रहा है।

हादसा गांव ददलाना के पास हुआ है। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले अजय और शिवा पानीपत के ददलाना के पास एक मुर्गी फॉर्म में काम करते थे। दोनों पानीपत के गांव बेगमपुरा के पास रहते थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बीती रात बरसात के चलते दोनों दोस्तों का समोसे खाने का मन हुआ। दोनों मुर्गी फॉर्म से बाइक पर सवार होकर समोसे लेने के लिए निकल पड़े। रास्ते में ददलाना के पास ही बीच सड़क पर सांड आ गया। जिसने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हादसे में सांड की भी टांग पर गंभीर चोट आई है। हादसे में 18 वर्षीय अजय की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिवा सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button