मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल
गोहाना, 25 मार्च : सोनीपत जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम नें मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोमबीर उर्फ़ इंडिया पुत्र जसबीर निवासी गंगेसर जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गत 31 अक्टूबर 2023 को आदित्य पुत्र प्रेम निवासी चौपडा कालोनी, गोहाना जिला सोनीपत नें थाना शहर गोहाना में शिकायत दी की दिनाँक 30.10.2023 की शाम को मैने अपनी मोटरसाईकिल को घर के बाहर गली में खडी किया था | जब मैंने सुबह उठकर देखा तो मोटरसाईकिल नही मिली मोटरसाईकिल को कोई नाम पता ना मालुम चोरी करके ले गया। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।
अनुसंधान टीम ने घटना में संलिप्त आरोपी विनोद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक दीवान नें अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी सोमबीर उर्फ़ इंडिया पुत्र जसबीर निवासी गंगेसर जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। चोरीशुदा मोटरसाइकिल को पहले ही बरामद कर लिया गया थाl गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।


