Breaking NewsChandigarhPoliticsबीजेपीहरियाणा सरकार

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत 25 विधायकों को 1- 1 करोड़ रुपए की राशि की जारी – मुख्यमंत्री

शेष बचे हुए विधायक भी अपने- अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची भिजवाएं, ताकि उन्हें भी जल्द राशि जारी की जा सके

चंडीगढ़, 20 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ- सबका विकास – सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत हरियाणा में 25 विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए विधायकों को 1-1 करोड़ रुपये की निधि जारी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बोल रहे थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत शेष बचे हुए विधायक भी अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची भिजवाएं ताकि उन्हें भी यह राशि जल्द से जल्द जारी की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बजट 2025 -26 में भी सभी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने के लिए 5 -5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है। ये राशि 3 किस्तों में दी जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button