जे एल एन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्याक्रम का आयोजन

गोहाना, 8 मार्च : गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू वरि मा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्याक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मैनेजर श्रीमती कृष्णा देवी रही | कार्यक्रम का आयोजन एम. डी. सुनील शर्मा व प्राचार्य डा. सचिन शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान नारीशक्ति का परिचय दिया गया एवं मैनेजर कृष्णा देवी ने बताया की किस प्रकार आज के समय में नारी भी पुरुष के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही है। नीतू शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए ।राधिका ने माताओं को बच्चों के साथ समय बिताने के लिए तथा मोबाइल का प्रयोग अपनी देखरेख में रखने की सलाह दी आज सबसे बड़ी समस्या मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग करने से सामने आ रही है प्राचार्य डॉ सचिन शर्मा ने महिला दिवस की शुभकामनाये देता हुआ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उपप्राचार्य सूरत शर्मा, नीति जैन, मनीषा तथा स्टाफ सदस्यों की पूर्ण भागीदारी रही।