Breaking NewsNCRPolitics

बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई हरियाणा सरकार करेगी ; खरखौदा में CM बोले ; इसको लेकर जल्दी घोषणा होगी ; खाप के कामों का समर्थन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि बाढ़ के कारण गांव पानी में डूबे हुए हैं। सरकार द्वारा हर प्रकार का मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी और इसकी घोषणा जल्दी ही की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा की सड़कों के लिए 25 करोड़ का टेंडर हो गया है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

सीएम ने खरखौदा में कहा कि आज बहुत सुनहरा अवसर है, जब इस इलाके की दो महान विभूतियों को याद करने का मौका मिला हैं। मूर्तियों का अनावरण किया है। दादा कुशाल सिंह ने बहुत बड़ा बलिदान दिया है। गुरु के प्रति बड़ा बलिदान दिया है और गुरु के बदले अपना शीश दे दिया। कर्नल होशियार सिंह में बचपन से देशभक्ति का भाव भरा था। उसने पाकिस्तान के हमले को विफल किया। दोनों ने एक नाम दिया है, समाज और इलाके को। देश के प्रति समर्पण रहा है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ​​​​दहिया खाप की सरदारी को लेकर कहा खाप एक हैं, प्रधान दो हैं। खाप पंचायत संस्था हैं और बहुत बड़ा काम किया है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाने में खापों ने बहुत काम किया है। वे खापों के कार्य का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सेना में हमारी 10 % हिस्सेदारी है।

युवाओं में देश की रक्षा के संस्कार हैं। हरियाणा में 17 लाख से ऊपर पूर्व सैनिकों के परिवार हैं। सरकार ने पूर्व सैनिकों और अर्ध सैनिकों परिवारों के लिए अलग से विभाग बनाया है और परिवार आश्रित को नौकरी व पेंशन देने का कार्य सरकार ने किया है।

बड़ा हो रहा खरखौदा का स्वरूप

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सीएम ने कहा कि खरखौदा का स्वरूप बड़ा होता जा रहा है। मानेसर की तर्ज पर खरखौदा आगे बझ?ता जा रहा है। व्यापारियों को व्यापार मिलेगा, स्थानीय व्यापारी, युवक और किसान की फसल की उनकी खपत भी बढ़ेगी। यहां पर ईएसआई डिस्पेंसरी को बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।।

मुरुथल यूनिवर्सिटी में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री ने बाद में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (DCRUST) में स्थापित किये गये 135 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया। साथ ही अटल अकादमी व आईडिया लैब को आम जन के लिए समर्पित किया। उन्होंने आर्किटेक्चर ब्लॉक का शिलान्यास किया।

17 जुलाई के CM के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 जुलाई को सुबह 9:15 बजे खेवड़ा में, 10:00 बजे मुरथल में कार्यकर्ताओं के आवास पर जाएंगे। सुबह 11:00 बजे मुरथल यूनिवर्सिटी में आयेंगे और ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी विषय पर विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। डीसी ने बताया कि सीएम 17 जुलाई को दोपहर 1:10 बजे सेक्टर-15 में, 1:40 बजे सेक्टर-23 में अपने कार्यकर्ताओं के आवास पर जायेंगे

कल गोहाना भी जाएंगे

17 जुलाई को सीएम गोहाना भी जाएंगे। वे 2:30 बजे गोहाना में सेक्टर-7 में जाट धर्मशाला की स्थापना के लिए आयोजित भूमि पूजन में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे सांयकाल 4:00 बजे बरोदा मोर गांव व 4:55 बजे खानपुर गांव में जाएंगे। 17 जुलाई को ही 5:50 बजे गन्नौर खंड के गांव अगवानपुर में अपने कार्यकर्ताओं के आवास का दौरा करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button