NCRPolitics

CM मनोहर लाल सोनीपत के खरखौदा पहुंचे ; दादा कुशाल सिंह दहिया और परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह की प्रतिमाओं का किया अनावरण

हरियाणा के CM मनोहर लाल सोनीपत पहुंच गए हैं। उन्होंने खरखौदा के दहिया मेमोरियल में आयोजित समारोह में दादा कुशाल सिंह दहिया और परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया। दोनों महान हस्तियों को सीएम ने नमन किया। सीएम खरखौदा में पार्टी नेता के घर जलपान करेंगे और फिर सोनीपत में मुरथल यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री आज शाम को 4:40 बजे दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (DCRUST) में स्थापित किये गये 135 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ अटल अकादमी व आईडिया लैब को भी लोकार्पित करेंगे। साथ ही आर्किटेक्चर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 जुलाई को सुबह 9:15 बजे खेवड़ा में, 10:00 बजे मुरथल में कार्यकर्ताओं के आवास पर जाएंगे। सुबह 11:00 बजे मुरथल यूनिवर्सिटी में आयेंगे और ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी विषय पर विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। डीसी ने बताया कि सीएम 17 जुलाई को दोपहर 1:10 बजे सेक्टर-15 में, 1:40 बजे सेक्टर-23 में अपने कार्यकर्ताओं के आवास पर जायेंगे।

17 जुलाई को सीएम गोहाना भी जाएंगे। वे 2:30 बजे गोहाना में सेक्टर-7 में जाट धर्मशाला की स्थापना के लिए आयोजित भूमि पूजन में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे सांयकाल 4:00 बजे बरोदा मोर गांव व 4:55 बजे खानपुर गांव में जाएंगे। 17 जुलाई को ही 5:50 बजे गन्नौर खंड के गांव अगवानपुर में अपने कार्यकर्ताओं के आवास का दौरा करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button