सोशल मीडिया पर हथियारो का प्रदर्शन करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

गोहाना :-8 जनवरी : जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारो का प्रदर्शन करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ सीटू पुत्र कर्मबीर निवासी गौतम नगर, गोहाना, जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया की दिनांक 08 दिसम्बर 2023 को इंस्ट्राग्राम व फेसबुक की आई डी पर हथियार सहित फोटो खीचकर अपलोड किए जाने की शिकायत पर साइबर सेल सोनीपत के माध्यम से सोशल मीडिया पर हथियारो का प्रदर्शन करने बारे जांच अमल में लाई गई थी | जांच उपरान्त इस घटना पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी रोहित उर्फ सीटू पुत्र कर्मबीर निवासी गौतम नगर, गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है |


