सोनीपत । डीसी कार्यालय सहित परिसर में मौजूद एसडीएम, तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें लंबे समय से कार्यकारिणी गठित करने की मांग पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। विचार विमर्श के बाद कर्मचारियों ने मिलकर एक संगठन बनाया और उसके पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें सर्व सम्मति से विकास दहिया को प्रधान, सुशील मलिक प्रथम व आशीष पालीवाल द्वितीय को उप प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि सचिव अजय कुमार, सह सचिव सुमन, कोषाधिकारी सुधाकर रोहिल्ला को बनाया गया। कार्यकारिणी का उपस्थित कर्मचारियों ने हाथ खड़े करके अनुमोदन किया और नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। सभी सीनियर कर्मचारियों अधीक्षक कमलेश, सुशील, अशोक, राजेश खटकड़, राजेश गहलोत, सुनील कुमारी, सुभाष, दीपक, सोनू आदि का धन्यवाद किया।
Related Articles
देश में किसी भी कीमत पर अराजकता फैलने नहीं दी जाएगी, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है : डॉ. अरविंद शर्मा
7 days ago
गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार
1 week ago

