AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना की एस.डी.एम. के समाधान शिविर में आई 8 शिकायतें

गोहाना :-12 दिसम्बर : गोहाना के सोनीपत रोड पर स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को आई.ए.एस. अधिकारी और एस.डी.एम. अंजलि श्रोत्रिय द्वारा समाधान शिविर लगाया गया। इस समाधान शिविर में कुल 8 शिकायतें आई। इनमें से 7 शिकायतें परिवार पहचान पत्रों से सम्बन्धित थीं। आठवीं शिकायत बुढ़ापा पेंशन की थी।

समाधान शिविर में एस.डी.एम. अंजलि श्रोत्रिय ने कहा कि जो भी नागरिक नया आधार कार्ड बनवाना चाहता है या आधार कार्ड में किसी गलती को ठीक करवाना
चाहता है या उसे अपडेट करवाना चाहता हो, इस सब की नि:शुल्क सेवा के लिए गोहाना खंड और मुंडलाना खंड के बी.डी.पी.ओ. कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एस.डी.एम. ने समाधान शिविर में आई शिकायतों के निवारण का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्रस्तुत होने वाली किसी भी शिकायत के समाधान में विलम्ब या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।समाधान शिविर में फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एस. ई. पी. ओ. राज कुमार और सुभाष चंद्र, जन स्वास्थ्य विभाग के जितेंद्र कुमार, नगर परिषद से ललित शर्मा, पी.डब्ल्यू.डी. से मनजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनु, राजस्व विभाग से कानूनगो अजय कुमार आदि मौजूद रहे ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button