गोहाना | हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के सदस्यों ने गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने का विरोध किया। महासभा के संरक्षक धर्मपाल ने कहा कि विधायक भटिया गांव में बाढ़ग्रस्त एरिया का जायजा लेने के लिए गए थे। इस दौरान एक महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। बाढ़ प्राकृतिक आपदा है। ऐसे में जन प्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना उचित नहीं है। यह घटना प्रजातंत्र और समाज के लिए घातक है। संगठन के सदस्यों ने विधायक को थप्पड़ मारने वाली महिला पर कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहरा, धर्मबीर मदीना, अशोक बामनिया, पार्षद जगदीश राय, बिजेन्दर चहल, जंगशेर, मुकेश पाटिल, जगत सिंह सभरवाल, बिजेंद्र, सतीश आदि उपस्थित थे।
Related Articles
गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार
2 days ago
कई जिलों में सहकारी समितियों के कामकाज पर डॉ. अरविंद शर्मा ने जताई गहरी नाराजगी, सोनीपत जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के जीएम को लगाई कड़ी फटकार
2 days ago
Check Also
Close

