Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी

बलराम लठवाल को बनाया गया मुण्डलना मंडल का महामंत्री,

जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक एवं प्रदेश सचिव विकास दहिया ने सौंपी जिम्मेदारी

 

गोहाना, 17 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बलराम लठवाल को मुण्डलना मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र मलिक एवं मुंडलाना मंडल अध्यक्ष एडवोकेट शीतल आर्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर मुंडलाना मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को निरंतर मजबूत किया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बलराम लठवाल अपनी मेहनत, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

नियुक्ति के अवसर पर प्रदेश सचिव श्री विकास दहिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष आजाद सरपंच, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह, धर्मपाल कश्यप, डॉ. दर्शन शामड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बलराम लठवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button