PoliticsState

J J P अध्यक्ष विधायक को थप्पड़ मारने पर भड़के ; फतेहाबाद के टोहाना में बोले-जनता के नुमाइंदे औऱ 70 साल के बुजर्ग व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गुहला चीका से जजपा विधायक ईश्वर सिंह को महिला द्वारा थप्पड़ जड़े जाने की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने निंदा की है। आज फतेहाबाद के टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशान सिंह ने कहा कि इसे जनता से जोड़कर नहीं कह सकते, यह व्यक्ति विशेष का मामला है और वे इस घटना की निंदा करते हैं।

लोगों को पब्लिक प्लेटफार्म पर बात रखने की सलाह
70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि डेढ़-दो लाख लोगों द्वारा चुने गए जनता के नुमाइंदे को इस तरह हिट करना सही नहीं है। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह पब्लिक प्लेटफोर्म पर अपनी बात रखे या फिर अगले चुनाव में जहां मन है, वहां वोट करके जवाब दे, इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अपने गांव की सड़क टूटने पर भी खुलकर बोले
हरियाणा के कई इलाकों के बाढ़ प्रभावित होने पर कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है, जिसको लेकर सरकारें समय रहते प्रबंध करती हैं, लेकिन आपदाएं फिर भी आ जाती हैं। सरकार व प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। खुद के गांव मामुपुर की सड़क टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेहद क्लीन इंफ्रास्ट्रक्चर देना, किसी सरकार के बस की बात नहीं है। फिर भी प्रयास जारी हैं।

भाजपा से गठबंधन को भी सही बताया
गांव की सड़क का 3 बार एस्टीमेट बना, लेकिन हर बार रिजेक्ट हो गया। यह बाढ़ आशंकित एरिया है। इस सड़क को मजबूत करने को कहा गया है। अब बाढ़ की समस्या खत्म होने के बाद इस सड़क पर काम शुरू हो जाएगा। गठबंधन पर एक बार फिर उन्होंने कहा कि फिलहाल गठबंधन सही चल रहा है और अगले चुनाव में गठबंधन करना है या नहीं, यह चुनाव घोषणा के बाद तय किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button