जनरल ऑब्जर्वर की उपस्थिति में हुई बरोदा हलके के नामांकनों की स्क्रूटनी
गोहाना :-13 सितंबर : 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को बरोदा हलके के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी लघु सचिवालय स्थित एस.डी.एम. कार्यालय में महाराष्ट्र बैच के आई.ए.एस. अधिकारी प्रकाश बाबूराव काफले की उपस्थिति में की गई। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी आई.ए.एस. अधिकारी और गोहाना की एस.डी.एम. अंजलि श्रोत्रिय ने बरोदा हलके के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के रूप में की गई। यह स्क्रूटनी बारी-बारी से सभी सात प्रत्याशियों के सामने की गई। सब नामांकन वैध मिले तथा कोई नामांकन रद्द नहीं किया गया। कुल 11 नामांकन दाखिल हुए थे जिनमें से चार नामांकन मुख्य प्रत्याशियों की कवरिंग प्रत्याशियों के रूप में उनकी पत्नियों के थे। नामांकनों की जांच में खानपुर कलां उप तहसील के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, चुनाव कानूनगो पवन कुमार और प्रिंसिपल सुशील बंसल भी मौजूद रहे।