बरोदा हलके की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के रूप में गोहाना की एस. डी. एम. अंजलि श्रोत्रिय ने चुनाव सुपरवाईजरों की बैठक ली
बरोदा हलके की नई मतसूची में चिह्नित होंगे ए. एस. डी. वोटर
गोहाना :-2 सितंबर : बरोदा हलके के सभी 223 बूथों के बी.एल.ओ. को अपने-अपने बूथ की नई मतसूची में ए.एस.डी. मतदाताओं को चिन्हित करना होगा। यह आदेश निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के रूप में एस. डी. एम. अंजलि श्रोत्रिय ने अपने कार्यालय में सुपरवाइजरों की बैठक में दिया। सुपरवाइजरों को बी.एल.ओ. में बांटने के लिए बूथों की नई मतसूची दी गईं।
ए. एस. डी. में ए यानी एब्सेंट अर्थात वे मतदाता जो दर्शाए गए पते पर नहीं रहते, एस यानी शिफ्टिंग-ऐसे मतदाता जो कहीं ओर शिफ्ट हो गए हैं, डी यानी डैथ – ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु को चुकी है, की डिटेल कलेक्ट करनी होगी। इस कार्य के लिए बी.एल.ओ. को अपने बूथ की वोटर लिस्ट की घर-घर जा कर जांच करनी होगी। एस.डी.एम. अंजलि श्रोत्रिय के अनुसार बी.एल.ओ. को पी.डब्ल्यू. डी. यानी पर्सन विद डिसेबिलिटी अर्थात दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु के वयोवृद्ध मतदाताओं की लिस्ट भी दी गई है। बी.एल.ओ. को उन दिव्यांग और सीनियर सिटीजन की जानकारी जुटानी होगी जो स्वयं बूथ पर पहुंच कर वोट डालने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं से वोट उनके अपने घर पर डलवाने की व्यवस्था की जाएगी। इस के लिए बी.एल.ओ. ऐसे मतदाताओं से निर्धारित फार्म 12-डी एडवांस में भरवा लेंगे।
इसके अतिरिक्त सभी सुपरवाईजरों से बूथों पर अनिवार्य मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट भी प्राप्त की गई और निर्देश दिये गए कि यदि किसी भी बूथ पर किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो एक सप्ताह के अंदर अंदर सभी सुविधायें दुरुस्त करवायें | मीटिंग में निर्वाचन अधिकारी बरोदा के अलावा सभी 25 सुपरवाईजर, सुशील बंसल, प्रवीन मोर लेखाकार, संदीप कादयान व नवीन पन्नू उपस्थित रहे