AdministrationBreaking NewsGohana

आईएएस अधिकारी विवेक आर्य -एसडीएम गोहाना से पदोन्नत होकर एडीसी जींद बनने पर दी विदाई, विवेक आर्य के कार्यों को सभी ने सराहा

गोहाना, 23 अगस्त (खबर अब तक)। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी विवेक आर्य के एसडीएम गोहाना के पद से पदोन्नत होकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) जींद के पद पर स्थानांतरित होने पर जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गोहाना के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी ने विवेक आर्य के कार्यों की खुले दिल से सराहना की।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डीसीपी रविंद्र तोमर ने शॉल ओढ़ाकर विवेक आर्य को सम्मानित किया और तरक्की होने पर शुभकामनाएं दी। गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति व वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि विवेक आर्य ने गोहाना उपमंडल में बहुत अच्छे ढंग से प्रशासन चलाया। प्राचार्य सुशील बंसल और स्वीप एक्टीविटी सुपरवाइजर डॉ. सरिता मलिक ने एसडीएम गोहाना रहते उप मंडल में बेहतर कार्य करवाने पर आईएएस अधिकारी विवेक आर्य की प्रशंसा की। एसडीम आर्य के रीडर राजेश कुमार, एएसआर आत्मप्रकाश व स्टेनोग्राफर सुदीप सहित समस्त स्टाफ ने विवेक आर्य की कार्यशैली को सराहा। तबादला होने पर जाने से पहले विवेक आर्य ने बिट्स शिक्षा संस्थान जाकर चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि स्थानांतरण होने के बावजूद काम को तरजीह देना विवेक आर्य की ड्यूटी के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। विदाई समारोह की अध्यक्षता नायब तहसीलदार अभिमन्यु ने की। कार्यकारी अधिकारी निशा समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button