महर्षि कश्यप सेवा समिति ने नेता जी को किया नमन
गोहाना :-18 अगस्त : आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर रविवार को महर्षि कश्यप सेवा समिति ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प भेंट करते हुए उनका विनम्र स्मरण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप कश्यप ने की। संयोजन उपाध्यक्ष दीपक कश्यप और महासचिव रमन कश्यप ने किया। अध्यक्ष कुलदीप कश्यप ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस मां भारती के अमर सपूत थे। वह आजादी की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने नेता जी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक की संज्ञा दी तथा कहा कि देश अपने इस महापुरुष को कभी नहीं भूल पाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हर घर तिरंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक कश्यप, पंच रमन कश्यप और सुशील कश्यप के साथ सुरेंद्र कश्यप, टोनी कश्यप, दीपक कश्यप आदि भी मौजूद रहे।


