Breaking NewsEducationGohanaPatriotismSocial

जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को अपने-अपने घर तिरंगा लगाने के लिए किया प्रेरित

गोहाना :-13 अगस्त : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को मंगलवार को अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। हम सब को गर्व से अपने-अपने घर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए। तिरंगा प्रेरणा अभियान का मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा और एम. डी. सुनील शर्मा ने किया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा के साथ सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने की। स्कूल के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने तिरंगा धारण कर बच्चों को अपने-अपने घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया ।

स्कूल के एम.डी. सुनील शर्मा ने कहा कि तिरंगा अभियान का मुख्य मकसद जनता के दिल में देशभक्ति जगाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और संविधान का सम्मान करना हम सब का पावन कर्तव्य है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button