Breaking NewsEducationGohanaPoliticsSocial
गोहाना सोनीपत रोड स्थित बड़ौता गांव के सरकारी कॉलेज ने निकाली हर घर तिरंगा रैली
गोहाना :-12 अगस्त : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित बड़ौता गांव के गवर्नमेंट कॉलेज में सोमवार को हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली को हरी झंडी प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर ने दिखाई। रैली में एन.सी.सी. के कैडेट्स,एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों ने भी भाग लिया। यह रैली गवर्नमेंट कॉलेज के परिसर से बड़ौता गांव तक आयोजित की गई। एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट अनिल बडगूजर के अनुसार तिरंगा रैली देश की आजादी के लिए जान की बाजी लगाने वाले शहीदों के साथ पेरिस ओलिम्पिक में पदक जीतने वाले देश की शान खिलाड़ियों के सम्मान में समर्पित रही। बाद में एक पौधा मां के नाम अभियान में कॉलेज में पौधारोपण भी किया गया । विशेष सहयोग डॉ. विकास मलिक का रहा।


