NCRPolitics

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के भा ज़ पा के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन 23 जुलाई को नई अनाज मंडी में होगा।

सोनीपत| सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन 23 जुलाई को नई अनाज मंडी में होगा। इसमे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रभारी बिपलवदेव तथा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं को 2024 में फिर से मोदी सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। सम्मेलन में सभी पन्ना प्रमुखों को व्यक्तिगत निमंत्रण देकर बुलाया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए सोनीपत विधानसभा के सभी पार्षदों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button