PoliticsState

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा धान की रोपाई करने के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस जहां इसकी प्रशंसा कर रही है, वहीं सत्ता पक्ष कटाक्ष कर रहा है।

  1. हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा धान की रोपाई करने के बाद सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस जहां इसकी प्रशंसा कर रही है, वहीं सत्ता पक्ष कटाक्ष कर रहा है। गृह मंत्री अनिल विज और कृषि मंत्री जेपी दलाल के बाद अब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी इस पर तंज कसे हैं। हालांकि डिप्टी सीएम खुद कभी कंबाइन, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर पर सवार होते रहे हैं।

बीते कल राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जाते हुए अचानक सोनीपत में रुके थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। इसके बाद राहुल गांधी वहां से रवाना हो गए।

आज किसानों की समस्या पता चली
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें अब किसानों की याद आई है। जो लोग देश का नेतृत्व करने की 10 साल पहले बात करते थे, उनको आज किसानों की समस्या पता चली है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब ट्रैक्टर को कॉमर्शियल श्रेणी में रखा जा रहा था। अगर अब ट्रैक्टर चलाने वाले राहुल गांधी उस समय मेरे साथ ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंच जाते तो वो शायद उस दिन ट्रैक्टर चलाना सीख जाते। चलो देर आए, दुरुस्त आए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कृषि मंत्री की चुटकी
राहुल गांधी के सोनीपत में किसानों के साथ धान लगाने पर भाजपा ने उन्हें घेरा है। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि अच्छा मौसम देखकर किसान के साथ की बजाए कांग्रेस के राजकुमार भरी दोपहर को 45 डिग्री सेल्सियस में किसान के साथ एक घंटा काम करते तो असली मेहनत समझ पाते। 45 डिग्री गर्मी में मेहनत के बाद इनको शिमला जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। बल्कि एक पेड़ के नीचे ही शिमला की अनुभूति हो जाती। जय किसान।

कांग्रेस ने की राहुल की प्रशंसा
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी हरियाणा के किसानों की मन की बात सुनने खेतों में पहुंचे। किसानों के बीच जाकर किसानों की समस्या वहीं सुनते हैं जिनको किसानों के प्रति चिंता रहती है।

सरकार तानाशाही करके राहुल को संसद में बोलने से रोक सकती है। अपने मित्रों को बचाने के लिए उनकी सदस्यता भी रद्द कर सती है, लेकिन हमारे नेता को लोगों के दिलों से नहीं निकाल सकती। राहुल गांधी अब सीधा किसानों के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे और इस तानाशाही सूट- बूट की सरकार को चलता करने का काम करेंगे।

रणदीप सुरजेवाला ने भी की तारीफ
वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी को पायजामा ऊपर करके किसान भाइयों के साथ जीरी की पौध लगाने पहुंच गए। जो खेत में जीरी की पौध लगा सकता वह राहुल गांधी जैसे सरीके नेता ही गरीब और दलित का भला कर सकते हैं।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button