कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोनीपत में किसानों के साथ धान लगाने पर भाजपा ने उन्हें घेरा है। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने टवीट् करते हुए कहा कि अच्छा मौसम देखकर किसान के साथ फोटो शूट कराने की बजाए कांग्रेस के राजकुमार भरी दोपहर को 45 डिग्री सेल्सियस में किसान के साथ एक घंटा काम करते तो असली मेहनत समझ पाते। 45 डिग्री गर्मी में मेहनत के बाद इनको शिमला जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। बल्कि एक पेड़ के नीचे ही शिमला की अनुभूति हो जाती। जय किसान।
बता दे कि राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जाते हुए अचानक सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उनहोंने ट्रेक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती- किसानों पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। इसके बाद राहुल गांधी आगे लिए रवाना हो गए।
मंत्री के ट्वीट के बाद यूजर्स ने ट्वीट किए कि कृषि मंत्री जी कम से कम वो किसान के खेत में आया तो सही चाहे फोटो खिंचवाने, चाहे किसान से मिलने। परंतु आपकी सरकार किसान का हाल चाल जानने की बजाए किसान को केवल दुख देती है। चाहे किसानों को पुलिस से पिटवाने की बात हो या खाद के लिए लंबी लाइन या उसकी फसल का भाव।
एक यजूर्स नरेश सैन ने लिखा कि दलाल साहब आपको पता है ना राहुल गांधी वह व्यक्त है, जिसने 6 डिग्री तापमान ठंड के समय एक ही टी शर्ट में समय बिताया है और 45 डिग्री तापमान दोपहर में भी वह व्यक्ति 1 घंटे की बजाए 2 घंटे खड़ा रह सकता है। कभी आप भी दिखा दिया करो ऐसी फोटो शूटिंग। आप तो हरियाणा के हो।