हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत ; राहुल गांधी के (धान) बोने से कोई दिक्कत नहीं ; किसान की एक दिन की मजदूरी ही बचेगी ; सिक्योरिटी रिस्. लेना ठीक नहीं
विज ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा आने के बारे में राज्य सरकार को कोई जानकारी नहीं दी, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ा सिक्योरिटी रिस्क है।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत दी है। सोनीपत के मदीना गांव के खेतों में सुबह धान की रोपाई कर रहे किसानों-मजदूरों के बीच पहुंचे राहुल से जुड़े सवाल पर विज ने कहा कि राहुल गांधी के जीरी (धान) बोने से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। किसान की एक दिन की मजदूरी ही बचेगी।
विज ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा आने के बारे में राज्य सरकार को कोई जानकारी नहीं दी, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ा सिक्योरिटी रिस्क है। हमारी पुलिस को राहुल गांधी ने कोई जानकारी नहीं दी। वह पहले भी सुरक्षा में ऐसी चूक कर चुके हैं।
गांधी ने बिना सूचना दिए अंबाला से किया था ट्रक में सफर
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में सफर किया था। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसे बड़ी लापरवाही बताई थी। विज ने कहा था कि वैसे तो ये (राहुल गांधी) हर रोज SPG की मांग के लिए कोर्ट में जाते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक की गई। वह किसी अनजान ट्रक में बैठकर गए। कहा था कि जब कार्यक्रम में बदलाव करना होता है तो सूचित करना चाहिए।