भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने मोर को लाभार्थी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक और चावला को सह-संयोजक किया नियुक्त
गोहाना :-28 फरवरी: सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने बुधवार को लाभार्थी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां कीं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद बरोदा गांव के भूपेंद्र सिंह मोर को इस प्रकोष्ठ का जिला संयोजक और गोहाना के खटीक मोहल्ले के अनिल चावला को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया। भूपेंद्र सिंह मोर और अनिल चावला पुराने नेता हैं। वे दोनों पहले अनेक अहम पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। मोर और चावला ने ताजा नियुक्तियों के लिए सी.एम. मनोहर लाल खट्टर, सांसद रमेश कौशिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली और जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के साथ लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। लाभार्थी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक मोर और जिला सह-संयोजक चावला ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कोर-कसर नहीं रहने देंगे।


