Breaking NewsCrimeSonipat

सोनीपत के बहालगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर हजारों लूटे

सोनीपत में देर रात 12:20 बजे स्विफ्ट कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। दोनों युवक कार्यालय में चले गए। उन्होंने कार्यालय में जाकर बाथरूम के बारे में जानकारी मांगी। जब उन्हें बाथरूम के बारे में बताया तो वह सीधे कैश रूम में घुस गए। उन्होंने अंदर आकर पिस्तौल तान दी और 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

सोनीपत :-सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास स्थित सिंह मोर्टस फिलिंग स्टेशन पर आधी रात को दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से 27 हजार रुपये लूटकर भाग गए। बदमाश बाथरूम पूछने के बहाने कार्यालय में आए थे। उसके बाद पिस्तौल तान कर वारदात को अंजाम दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM
दिल्ली के पीतमपुरा स्थित केवी-8 निवासी राकेश जिंदल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने बहालगढ़ में दिल्ली-पानीपत लेन पर फ्लाईओवर के निकट सिंह मोर्टस फिलिंग स्टेशन खोल रखा है। राकेश जिंदल ने बताया कि सोमवार रात फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन वीरेंद्र, राजकुमार व सतपाल मौजूद थे। उन्होंने जानकारी दी है कि देर रात 12:20 बजे स्विफ्ट कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। दोनों युवक कार्यालय में चले गए।

उन्होंने कार्यालय में जाकर बाथरूम के बारे में जानकारी मांगी। जब उन्हें बाथरूम के बारे में बताया तो वह सीधे कैश रूम में घुस गए। उन्होंने अंदर आकर पिस्तौल तान दी और 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली। उसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर बाहर खडी कार में सवार होकर भाग गए। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बदमाशों ने गन्नौर में इसी तर्ज पर एक दिन पहले लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। गन्नौर में डिवाइन सिटी के पास एक दिन पहले दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 65 सौ रुपये लूट लिए थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button